[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल:लगन देने जा रहे थे सांगासर, गंभीर हालत में घायलों को पहुंचाया अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल:लगन देने जा रहे थे सांगासर, गंभीर हालत में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल:लगन देने जा रहे थे सांगासर, गंभीर हालत में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

चूरू : चाचा के साथ बहन की शादी का लगन देने जा रहे युवक की बाइक को उंटवालिया रोड के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।

अस्पताल में घायल भोजाण निवासी श्रीचंद (40) ने बताया कि गुरुवार को अपने भतीजे नवीन (22) के साथ भतीजी की शादी का लगन देने सांगासर गांव जा रहे थे। तभी रामसरा गांव के पास उंटवालिया रोड पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नवीन और श्रीचंद दोनों घायल हो गए। श्रीचंद ने बताया कि उसके भतीजे नवीन की 12 नवंबर को शादी है ओर भतीजी की शादी 15 नवंबर को है।

इसलिए गुरुवार को भतीजे नवीन के साथ सांगासर गांव में भतीजी का लगन देने जा रहे थे। मगर रास्ते में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नवीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin