[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली सैनिक स्नेह मिलन समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीपावली सैनिक स्नेह मिलन समारोह

दीपावली सैनिक स्नेह मिलन समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : सैनिक वीर धरा झुंझुनूं के पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारीयो ने आज सैनिक कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें सर्वसम्मति से 5 नवंबर को सुबह 10:00 बजे शहीद स्मारक में दीपावली सैनिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन करने के प्रस्ताव को पारित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ होंगे। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर एक सात सदस्य कार्य समिति का गठन किया गया।

समिति अध्यक्ष राजेंद्र फौजी सदस्य के तौर पर मेजर जयराम सिंह, कप्तान महेंद्र सिंह झाझरिया गौरव सेनानी समिति अध्यक्ष, कैलाश सुरा उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ झुंझुनूं, कैप्टन अमरचंद खेदङ महासचिव पूर्व सैनिक संघ झुंझुनूं, राजपाल फोगाट गौरव सेनानी शिक्षक संघ अध्यक्ष, सूबेदार मनरूप सिंह, सूबेदार रामनिवास डूडी अध्यक्ष सैनिक सेवा परिषद झुंझुनूं, सूबेदार शिशुपाल सिंह बसेरा कप्तान अनिल ढाका, कैप्टन धर्मपाल सिंह भांभू को कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सैनिक कल्याण मंत्री से पूर्व सैनिकों के लिए आवंटित की गई जमीन मे सैनिक भवन का निर्माण करवाना व जिला हेड क्वार्टर पर सरकारी दर (डी एल सी) पर सैनिक कॉलोनी बसाने का मांग की जायेगी। इस दौरान सत्येंद्र मंजू हवलदार, अनिल कुमार, भगत सिंह समोता, बी आर चावला, रविंद्र धनकड, देवकरण सिंह मान सूबेदार करनीराम, सूरजभान धनखङ, कैप्टन विद्याधर झाझरिया सूबेदार उदमीराम सहीत काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad