[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेब में रखा पोटाश फटने से नाबालिग झुलसा:हाथ-पैर झुलसने से डीबी अस्पताल रेफर, दीपावली पर रामा-श्यामा करने गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेब में रखा पोटाश फटने से नाबालिग झुलसा:हाथ-पैर झुलसने से डीबी अस्पताल रेफर, दीपावली पर रामा-श्यामा करने गया था

जेब में रखा पोटाश फटने से नाबालिग झुलसा:हाथ-पैर झुलसने से डीबी अस्पताल रेफर, दीपावली पर रामा-श्यामा करने गया था

चूरू : दीपावली पर्व पर रामा-श्यामा करने गए एक लड़के की जेब में रखा पोटाश फटने से वह झुलस गया। परिवार के लोगों ने झुलसी हालत में रतनगढ़ के गवर्नमेंट जालान अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर हाथ व पैर बुरी तरह झुलसने के लिए कारण लड़के को प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रतनगढ़ के वार्ड एक निवासी पंकज (16) के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह दीपावली की रामा-श्यामा करने जा रहा था। पंकज की जेब में पोटाश रखा हुआ था। तभी रास्ते में किसी ने पंकज पर पटाखा जलाकर फेंक दिया। जले हुए पटाखे के कारण पंकज की जेब में रखा पोटाश पाउडर फट गया, जिससे उसका हाथ व पैर बुरी तरह झुलस गए।

परिजनों ने झुलसी हालत में पंकज को गवर्नमेंट जालान अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर जलने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक इलाज कर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad