[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनोज मील ने संभाला उपभोक्ता आयोग का कार्यभार:झुंझुनूं, सीकर और चूरू का भी चार्ज मिला, कंज्यूमर को न्याय देने का प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मनोज मील ने संभाला उपभोक्ता आयोग का कार्यभार:झुंझुनूं, सीकर और चूरू का भी चार्ज मिला, कंज्यूमर को न्याय देने का प्रयास

मनोज मील ने संभाला उपभोक्ता आयोग का कार्यभार:झुंझुनूं, सीकर और चूरू का भी चार्ज मिला, कंज्यूमर को न्याय देने का प्रयास

झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं के अध्यक्ष मनोज मील ने सीकर जिला उपभोक्ता आयोग का अतिरिक्त कार्यभार संभाला लिया है। राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। मनोज मील चूरू जिला आयोग का भी अतिरिक्त कार्यभार पहले से ही संभाल रहे हैं।

इस मौके पर मनोज मील ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की मूल पवित्र भावना के अनुरूप उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय देने का प्रयास जिला आयोग करेगा। मील ने कहा कि शेखावाटी इलाक़ा उपभोक्ता अधिकारों के मामले में जागरूकता रखता है। सकारात्मक रूप से पुरजोर कोशिश रहेगी कि न्याय होने के साथ ही न्याय होता हुआ भी दिखे, ताकि उपभोक्ताओं को अधिनियम की पवित्रता में सुरक्षा व संरक्षण हासिल हो सके।

गौरतलब है कि मील के झुंझुनू जिला आयोग के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण जिला आयोग झुंझुनूं में हुआ है। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सदस्या ज्योति जोशी, सदस्य मोहम्मद शाकिर, पूर्व सदस्य डॉ प्रदीप कुमार जोशी,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सीताराम स्वामी, जिला आयोग सीकर के अशोक कुमार सोनी, राकेश मूण्ड, गोपीराम जाट, भागीरथ मल,रतन लाल मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad