[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेल में ट्यूबवैल का लोकार्पण, बंदियों ने दी भजनों की प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेल में ट्यूबवैल का लोकार्पण, बंदियों ने दी भजनों की प्रस्तुति

जेल में ट्यूबवैल का लोकार्पण, बंदियों ने दी भजनों की प्रस्तुति

चूरू : जिला जेल में ट्यूबवैल का लोकार्पण किया गया। अब बंदियों को 24 घंटे पानी मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ भवानीसिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. महेश शर्मा थे। इस मौके सेनि संयुक्त निदेशक डॉ. प्रभुदयाल, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, शिक्षा अधिकारी व पुरस्कृत शिक्षक फोरम के वरिष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश फगेड़िया, सेनि बैंक अधिकारी सांवताराम ईसरान, डॉ. कमल किशोर विचार व्यक्त किए। फोरम के सचिव ओमप्रकाश तंवर ने जेल में संचालित नवाचारों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिला बंदियों ने भजनों की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शंभुदयाल शर्मा का अभिनन्दन किया गया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बंदियों तथा पुस्तकालय की व्यवस्था में सहयोग करने वाले बंदी तथा भजन की प्रस्तुति देने वाली महिला बंदी को डॉ. प्रभुदयाल की ओर से अतिथियों ने पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

जेल अधीक्षक नरेन्द्र कुमार स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के राजेश सोती, श्रीराम शर्मा, प्रेमप्रकाश घंटेलिया तथा कारागृह के जेलर दिलीपकुमार सुथार, मुख्य प्रहरी मोहरसिंह, प्रहरी नरेश कस्वां, नरोतमसिंह राठौड़, सांवरमल, महेन्द्र डूडी, मनीषाकुमारी, नर्सिंग ऑफिसर बाबूलाल मीना आदि मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश तंवर ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad