[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड सूबेदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया सुसाइड:पहले कार और मकान को किया आग के हवाले, बचाने के दौड़े पड़ोसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड सूबेदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया सुसाइड:पहले कार और मकान को किया आग के हवाले, बचाने के दौड़े पड़ोसी

रिटायर्ड सूबेदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया सुसाइड:पहले कार और मकान को किया आग के हवाले, बचाने के दौड़े पड़ोसी

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कसेरू में बुधवार रात को एक रिटायर्ड सूबेदार ने अपने मकान और गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिर खुद पर पेट्रोल डालकर सुसाइड करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई, लेकिन वे बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया।

रिटायर्ड सूबेदार सुखदेवाराम (75) ने पहले अपने घर और गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, इसके बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मुकुंदगढ़ थानाधिकारी अभिलाषा और हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झुलसी हालत में उन्हें चेतक मोबाइल वैन से मुकुंदगढ़ सीएससी पहुंचाया। वहीं दमकल कर्मियों ने मकान और गाड़ी में लगी आग को बुझाया। दमकल ड्राइवर प्रवीण, अशोक और फायरमैन अनिल कुमार ने आग पर काबू पाया।

आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

गंभीर हालत में सीकर रेफर

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सूबेदार मानसिक रूप से परेशान थे और घर में अकेले रहते थे। आग लगाने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस को परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट भी प्राप्त नहीं हुई है। सूबेदार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर किया गया है।

पुलिस ने रिटायर्ड सूबेदार को हॉस्पिटल में पहुंचाया।
पुलिस ने रिटायर्ड सूबेदार को हॉस्पिटल में पहुंचाया।

पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं मिली

मुकुंदगढ़ SHO अभिलाषा ने बताया कि रिटायर्ड सूबेदार माइग्रेन और साइको के मरीज हैं। वे परिवार से अलग रहते हैं। रात को उन्होंने अपने मकान, कार और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उन्हें सीकर रेफर किया गया है। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और अनुसंधान जारी है।

पुलिस ने बताया के रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी का 40 साल पहले निधन हो गया। दो बेटे सुरेंद्र और सुरेश हैं। दोनों बेटे परिवार के साथ बेंगलुरु रहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin