[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस मे भामाशाहों और डॉक्टर्स का हुआ सम्मान, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाई धनवंतरी जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस मे भामाशाहों और डॉक्टर्स का हुआ सम्मान, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाई धनवंतरी जयंती

रींगस मे भामाशाहों और डॉक्टर्स का हुआ सम्मान, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाई धनवंतरी जयंती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर के रींगस कस्बे मे तिवाड़ियों के मोहल्ले में स्थित सेठ मांगीलाल साबू राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में चले रहे दो दिवसीय धनवंतरी जयंती के रूप में आयुर्वेद दिवस कार्यक्रमों का समापन बुधवार को भामाशाहों और डॉक्टर्स के सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम समापन पर आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार लाटा के नेतृत्व में भामाशाहों व चिकित्सकों काे फूल मालाएं व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इससे पहले उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता के सानिध्य में पंडित पंकज मिश्रा ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना की। उपखंड अधिकारी गुप्ता ने देश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की। फिजियोथैरेपी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार सम्मानित हो चुके डॉ. भंवर सिंह ताखर, डॉ. रविंद्र कुमार लाटा, श्री ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष महेश चंद बुटोलिया, राजेंद्र भातरा और द्वारकाप्रसाद ने आयुर्वेदिक चिकित्सा व आयुर्वेद पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भामाशाह वैध शंभूदयाल शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, वरिष्ठजन गजानंद जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, हनुमान प्रसाद साबू, जगदीश कौशिक, राजेंद्र कुमार भातरा, हरिप्रसाद, घनश्याम सरोज, पार्षद राकेश शर्मा, डॉ. चंद्रप्रकाश व्यास, डॉ. मानवेंद्र सिंह तंवर सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे |

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin