[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण:वेस्टेज के निस्तारण के दिए निर्देश, कहा-छुट्टी के दिन भी मरीजों की जांच हो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

एडीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण:वेस्टेज के निस्तारण के दिए निर्देश, कहा-छुट्टी के दिन भी मरीजों की जांच हो

एडीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण:वेस्टेज के निस्तारण के दिए निर्देश, कहा-छुट्टी के दिन भी मरीजों की जांच हो

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में वेस्टेज पड़े सामान को डिस्पोजल करने सहित मरीजों की सुविधा के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में लेबर रूम, जनरल वार्ड, इमरजेंसी आईसीयू वार्ड, डायलिसिस वार्ड सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल में उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों के हाल जाने और मरीज को किसी भी प्रकार की कोई परेशान नहीं हो उसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। अस्पताल में पड़ी वेस्टेज चीजों को डिस्पोजल करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा-अस्पताल में छुट्टी के समय मरीजों के लिए जांच की और व्यवस्था हो इसके लिए उनके प्रयास रहेंगे। साथ ही राज्य सरकार की जो योजनाएं हैं उन योजनाओं को मरीज को अधिक से अधिक लाभ मिले उसको लेकर भी उनके प्रयास रहेंगे। इस दौरान अस्पताल के डीसी मनीष कुमार अग्रवाल, डॉक्टर धर्मेंद्र यादव, नर्सिंग ऑफिसर बजरंग शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker