[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक युवक की मौत, भाई-बहन घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक युवक की मौत, भाई-बहन घायल

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक युवक की मौत, भाई-बहन घायल

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना इलाके के कोलवा गांव के पास मंगलवार देर रात को लोडर की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही बाइक पर सवार एक 10 साल की बालिका और उसका बड़ा भाई घायल हो गया। बालिका को जयपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को रींगस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार मूंडरू निवासी अमन (18) पुत्र रामसहाय मीणा को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर रींगस पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन मामला श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र का होने पर इसकी जानकारी श्रीमाधोपुर पुलिस थाने को दी गई। जिस पर श्रीमाधोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात को शव श्रीमाधोपुर की मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक के ताऊ छीतरमल ने बताया कि उसका बेटा 18 वर्षीय राहुल और भतीजा अमन मूंडरू से कोलवा के पास खेत में उनके लिए खाने का टिफिन लेकर आए थे। वापस लौटते समय उसकी 10 साल की बेटी अवनी को भी बाइक पर बैठाकर घर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में एक ट्रेक्टर लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायलों को रींगस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरो ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वही गम्भीर रूप से घायल अवनी को जयपुर रेफर किया गया है। मृतक रींगस के एक निजी कॉलेज में बीएड कर रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker