सिंघानिया विश्वविद्यालय में हुई महिला आत्मरक्षा कार्यशाला
सिंघानिया विश्वविद्यालय में हुई महिला आत्मरक्षा कार्यशाला

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय प्रागंण में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व विद्यालय के चेयरमैन रवि सिंघानिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नारनौल की एसबीएन विद्यालय संयोजक कांता यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार (रिटायर्ड आईएएस), विश्वविद्यालय के कुलपति, वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती, ओएसडी संजीव ग्रोवर, उपकुलपति डॉ पवन त्रिपाठी, रजिस्ट्रार मौहम्मद इमरान हासमी, डीन एकेडमिक डॉ आलोक कुमार, डीन रिसर्च डॉ सुमेर सिंह मौजूद थे।
महिला आत्मरक्षा कार्यशाला के दौरान चिड़ावा नगर पालिका की चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने कहा की, महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। लेकिन महिलाओं को केवल अधिकारों के लिए अपने कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए।
अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में विश्व विद्यालय की प्रतिबद्धता जताई। कांता ने बताया की भगगवान स्त्रियों को शक्तिशाली बनाकर ही इस संसार में भेजता है तो उन्हें अपनी शक्ति का प्रयोग करके आत्म रक्षा करनी चाहिए, कैंपस डायरेक्टर डॉ जैसल ने आज के आधुनिक कंप्यूटर लैब का भरपूर उपयोग की बात पर जोर दिया और मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यशाला से पूर्व विश्व विद्यालय के चेयरमैन रवि सिंघानिया ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कर महिला आत्म रक्षा कार्यशाला का शुभारंभ किया। कंप्यूटर लैब प्रभारी डॉ मोनिका सैनी ने कप्यूटर लैब के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की विशेषताएं
- महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन तया विशेषज्ञों द्वारा सुरक्षा के टिप्स दिए गए।
- एसडीएल स्कूल नारनौल की छात्राओं ने सामूहिक संगीत धून के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के टिप्स दिए।
- सिंघानिया विश्वविद्यालय के बच्चों ने ने लघु नाटक के माध्यम से महिला के जीवन में आने वाली कठिनाइयों की जोरदार प्रस्तुति दी।
- पचेरी थाने की सखी सुरक्षा टीम ने महिला सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दर्शकों को दी
कार्यक्रम के दौरान सिंघानिया विश्व विद्यालय के बच्चों ने स्किट के माध्यम से महिला के जीवन में आने वाली कठिनाइयों की जोरदार प्रस्तुति दी। पचेरी थाने के सदस्यों ने महिला सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर पचेरी के पूर्व सरपंच, पचेरी थाने की सुरक्षा सखी टीम एवं कॉलेज स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कैंपस डायरेक्टर डॉ. जस्सल, पचेरी के पूर्व सरपंच, थाने की सुरक्षा सखी टीम, मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती, ओएसडी संजीव ग्रोवर, उपकुलपति डॉ. पवन त्रिपाठी, रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान हासमी, डीन एकेडमिक डॉ. आलोक कुमार, डीन रिसर्च डॉ. सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे। सहायक प्रोफेसर सरिता तिवारी और मीनू नैन ने मंच संचालन किया।