पंचायतीराज नीमकाथाना उपशाखा की कार्यकारिणी गठित:विनय सामोता बने ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश कुमावत को महामंत्री बनाया
पंचायतीराज नीमकाथाना उपशाखा की कार्यकारिणी गठित:विनय सामोता बने ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश कुमावत को महामंत्री बनाया
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के चुनाव हुए। ब्लॉक पर्यवेक्षक नवरंग लाल भारद्वाज और मोहन लाल गुर्जर की मौजूदगी में चुनाव हुए। जिसमें विनय सामोता को अध्यक्ष, सुरेश कुमावत को ब्लॉक महामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश देवी, उपाध्यक्ष रमेश खटाणा, महिला मंत्री सरिता मीणा, संरक्षक सुरेश देशवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सैनी, मीडिया प्रवक्ता हेमराज गुर्जर, जिला प्रतिनिधि रणवीर यादव को निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित सदस्यों को माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

इस दौरान दीपक जाखड़, अमित कुमार, पवन गुर्जर, राजकुमार यादव, पोखर सैनी, रामावतार जाखड़, चन्द्रकांत टेलर, ऋषिराम मीणा, अशोक कुमार, रामचन्द्र रैगर, सुभाष सैनी, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, हरिओम मीणा, सुरेश मीणा, रमेश चन्द, मालीराम, अनिल मीणा, महिला कार्मिकों में सीता, रेखा पालीवाल, निर्मला, सुमन, शीला, सुमित्रा, सविता सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2051434


