[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में राजस्थानी संस्कृति को लेकर तीन दिवसीय आयोजन होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डूंडलोद में राजस्थानी संस्कृति को लेकर तीन दिवसीय आयोजन होंगे

डूंडलोद में राजस्थानी संस्कृति को लेकर तीन दिवसीय आयोजन होंगे

नवलगढ़ : तीन दिवसीय आयोजन के लिए डूंडलोद आए संस्था पदाधिकारी। भास्कर न्यूज | नवलगढ़ डूंडलोद के गढ़ में तीन दिवसीय राजस्थान संस्कृति को लेकर आयोजन होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय व विदेशी मेहमान भाग लेंगे, जिसमे राजस्थानी संस्कृति, मारवाड़ी घोड़ों, राजस्थानी खान पान, हवेलियों में भित्ति चित्र के बारे में विस्तृत से चर्चा करेगें। वहीं राजस्थानी नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

कई वर्षों से डांसिग पीकॉक नामक संस्थान राजस्थान संस्कृति को जीवंत रखने का उत्सव के रूप में कर रही है। संस्था के नवीन त्रिपाठी व विनोद जोशी ने बताया कि सिंगिग सेड्स के नाम से 22, 23 व 24 नवम्बर को इस वर्ष यह उत्सव डूंडलोद में ठाकुर रघुवेंद्र सिंह के सहयोग से होगा।

सोमवार को जयपुर से आई टीम ने डूंडलोद गढ़ का जायजा भी लिया। ठाकुर रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद ने बताया कि आने वाले समय में यह उत्सव एक स्थान विशेष का ना रहे और शेखावाटी के सभी होटलों को इसके आयोजन का अवसर मिले। इसके लिए मंडावा, नवलगढ़ के सभी प्रमुख होटलों को निमंत्रण दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin