झुंझुनूं की 6 पंचायत समितियों में 97 नामांकन निरस्त, 574 प्रत्याशी मैदान में
झुंझुनूं की 6 पंचायत समितियों में 97 नामांकन निरस्त, 574 प्रत्याशी मैदान में
झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की छह पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को पूरी हो गई। जांच के दौरान 97 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। अब 574 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं पंचायत समिति में 23, चिड़ावा में 15, सूरजगढ़ में 7, सिंघाना में 12, पिलानी में 27 और बुहाना में 13 नामांकन पत्र निरस्त किए गए।
संवीक्षा के बाद झुंझुनूं पंचायत समिति में 109, चिड़ावा में 120, सूरजगढ़ में 71, सिंघाना में 80, पिलानी में 103 और बुहाना में 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह छह पंचायत समितियों में कुल 574 प्रत्याशी शेष हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2456727
