[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो खिलाड़ी ओपन वॉलीबॉल टीम में राज्य स्तर पर खेलेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

दो खिलाड़ी ओपन वॉलीबॉल टीम में राज्य स्तर पर खेलेंगी

दो खिलाड़ी ओपन वॉलीबॉल टीम में राज्य स्तर पर खेलेंगी

मुकुंदगढ़ : डूंडलोद विद्यापीठ की दो खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय ऑपन महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। डीवीपी कोच रामकरणसिंह ने बताया कि चिड़ावा स्थित चौधरी डिफेन्स एकेडमी में 69वीं जिला स्तरीय ऑपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंकिता एवं प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन कर झुंझुनूं जिले की ओर से खेलकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

खिलाडी अंकिता एवं प्रियंका 24 से 27 अक्टूबर तक भीलवाडा में राज्य स्तरीय ऑपन महिला वॉलीबाल टीम में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीवीपी के 9 खिलाडी 19 वर्षीय छात्र वर्ग वॉलीबॉल टीम अंकित लाम्बा, रिहान खान, जतिन एवं छात्रा वर्ग में अंकिता, प्रियंका, हंसिका, 14 वर्षीय छात्र वर्ग में आदित्य, शाहिद एवं छात्रा वर्ग में उर्वशी ने 68वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

डीवीपी उपाध्यक्ष डॉ. केडी यादव, सचिव मुकेश पारीक, प्रचार्य सतीशचन्द्र कर्नाटक, सह सचिव सीताराम जीनगर, प्रबंध समिति के हुसैन खान एवं जिला वॉलीबॉल सचिव महावीरसिंह जाखड़, कोच विद्याधरसिंह, पीईटी नाहरसिंह ने चयनित खिलाडियों को सम्मानित कर बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin