[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना व्यापार महासंघ की हुई बैठक:31 अक्टूबर को मनाएंगे दीपावली,1 नवंबर को बाजार रहेगा बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना व्यापार महासंघ की हुई बैठक:31 अक्टूबर को मनाएंगे दीपावली,1 नवंबर को बाजार रहेगा बंद

नीमकाथाना व्यापार महासंघ की हुई बैठक:31 अक्टूबर को मनाएंगे दीपावली,1 नवंबर को बाजार रहेगा बंद

नीमकाथाना : नीमकाथाना व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक महासंघ अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं एक अक्टूबर को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

महासंघ महासचिव पवन माधोगढ़ ने बताया कि दीपावली को मनाने के संदर्भ में जो असमंजस व्यापारियों में चल रहा है इस पर सभी व्यापार संघों के पदाधिकारियों के समक्ष गहन विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय किया कि दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को ही मनाई जाएगी और व्यापार महासंघ द्वारा अमावस्या की छुट्टी 1 नंबर को रखी गई है।

सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

खुदरा किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन बाघौलीवाले, उपाध्यक्ष सतीश गर्ग, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, महासचिव बाबू पंसारी, कपड़ा व्यापार संघ के महासचिव रमेश मित्तल, सुभाष मंडी व्यापार संघ के महासचिव अंकित पंच, कमला मोदी मार्केट के अध्यक्ष गजानंद अग्रवाल, महासचिव विष्णु अग्रवाल, थड़ी होल्डर यूनियन के अध्यक्ष जस्सू शेखावत, न्यू सुभाष मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, सब्जी मंडी यूनियन के अध्यक्ष मदन लाल सैनी आढतिया ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22