[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन हजार मीटर दौड़ में अंडर 17-19 में पुरानाबास की छात्राएं एवं 400 मीटर बांधा दौड़ में गोठड़ा की दिपिका रही प्रथम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तीन हजार मीटर दौड़ में अंडर 17-19 में पुरानाबास की छात्राएं एवं 400 मीटर बांधा दौड़ में गोठड़ा की दिपिका रही प्रथम

तीन हजार मीटर दौड़ में अंडर 17-19 में पुरानाबास की छात्राएं एवं 400 मीटर बांधा दौड़ में गोठड़ा की दिपिका रही प्रथम

खेतड़ी नगर : शहीद धर्मपाल सैनी राउमावि गोठड़ा के तत्वाधान में केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही 68 वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स अंडर 17-19 वर्षिय छात्रा खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को तीन हजार मीटर दौड़, 100 एवं 400 मीटर बांधा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता के दोनों वर्गो में राउमावि पुरानाबास की छात्राएं प्रथम रही। प्रधानाचार्य डॉ दीपक कुमार ने बताया कि 68 वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में जीले की कुल 90 टीमो के करीब पांच सौ छात्राएं भाग ले रही है, प्रतियोगिता के तीसरे दिन बांधा दौड़ व तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिा हुई। तीन हजार मीटर दौड़ में अंडर 17 व 19 दोनों ही वर्गो में राउमावि पुरानाबास की छात्राएं प्रथम रही। अंडर 19 में पुरानाबास की अर्चना प्रथम, राउमावि तातीजा की सारिका द्वितीय व पुरानाबास की नीकू तिसरे स्थान पर रही इसी प्रकार अंडर 17 में पुरानाबास की लवनीना प्रथम स्थान पर रह कर खिताब अपने नाम किया। उमेश स्वामी ने बताया कि 400 मीटर बांधा दौड़ अंडर 19 में शहीद धर्मपल सैनी राउमावि गोठड़ा की दीपिका प्रथम, डाडा फतेहपुरा की नितु द्वितीय व गोठड़ा की ही दिया तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 में 100 मीटर बांधा दौड़ में राउमावि चिरानी की तनु प्रथम, टेगौर पब्लिक स्कूल चला की आंशिता द्वितीय व सरस्वती पब्लिक स्कूल कल्याणपुरा की प्रियंका वर्मा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन 22 अक्टुबर मंगलवार को होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22