[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्राओं ने हाथों में रचाई मेहंदी, विजेता सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

छात्राओं ने हाथों में रचाई मेहंदी, विजेता सम्मानित

छात्राओं ने हाथों में रचाई मेहंदी, विजेता सम्मानित

नीमकाथाना : त्यौहारी सीजन को लेकर राजकीय एसएनकेपी पीजी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं की मेंहदी प्रतियोगिता हुई। बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने हाथों पर अलग-अलग डिजाइन में मेंहदी सजाई। प्रतियोगिता में डॉ. चंद्रप्रभा, प्रो. ऋचा गौड़, डॉ. रेखा शर्मा निर्णायक रही।

प्रतियोगिता में एमएससी फाइनल प्रा​णि​शास्त्र की छात्रा रेखा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की शिवानी दूसरे और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सोनू कुड़ी तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने छात्राओं को त्यौहारी सीजन व प्रतियोगिता को लेकर विस्तार से समझाया। कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस मौके पर प्रो. निधि वर्मा (अर्थशास्त्र), डॉ. ज्योति, प्रो. ज्योति भारतीय, प्रो. मनीषा, प्रो. रश्मि, प्रो. खुशबू जांगिड, मोनिका सांवरिया, प्रो. सीमा योगी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22