[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादियां ब्राइडल फैशन और ज्वेलरी शो में दिखा राजसी पहनावा:राजस्थान की धरोहर, गरिमा और संस्कृति को मॉडल्स ने रैंप पर किया प्रेजेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादियां ब्राइडल फैशन और ज्वेलरी शो में दिखा राजसी पहनावा:राजस्थान की धरोहर, गरिमा और संस्कृति को मॉडल्स ने रैंप पर किया प्रेजेंट

शादियां ब्राइडल फैशन और ज्वेलरी शो में दिखा राजसी पहनावा:राजस्थान की धरोहर, गरिमा और संस्कृति को मॉडल्स ने रैंप पर किया प्रेजेंट

जयपुर : जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में शनिवार को शादियां – ब्राइडल फैशन एंड ज्वेलरी शो के पांचवें सीजन का आगाज हुआ। शो में मॉडल्स ने राजस्थान की बणी-ठणी, राजपूती पोशाक और ज़ेवरातों के साथ रैंप पर राजसी अन्दाज प्रेजेंट किए। कार्यक्रम के आयोजक राजस्थान पर्यटन विभाग, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, रीको और सरस रहा।

कार्यक्रम की थीम को ध्यान में रखते हुए सभी डिज़ाइनर्स ने प्रदेश की बारीक से बारीक हैंड आर्ट को अपनी डिजाइन में शोकेस किया। राजस्थान की शिल्पकारी और रंगों से प्रेरित ज्वेलरी और डिज़ाइनर्स गारमेंट्स कलेक्शन को मंच पर प्रस्तुत किया गया। जश्न से डिजाइनर हर्षिका राणावत और अनुराधा राठौड़ अपने हैवी ब्राइडल कलेक्शन में राजस्थानी रजवाड़ों से प्रेरित शुद्ध सोने और चांदी के तारों से तैयार की गई पोशाकों को रैंप पर शोकेस किया। साथ ही शुद्ध सोने के वर्क से निर्मित शिफॉन की साड़ियों का कलेक्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

इसी के साथ जलंदर से संदीप सिंह ने नए ब्राइडल और यंग ब्राइड्स के लिए हैवी ड्रेसेस का कलेक्शन शोकेस किया। ज्वेलरी में श्री हरी ज्वेल्स एंड आर्ट्स से वरुण और वैभव जौहर अपने कलेक्शन में कुंदन, मीना, ओपन पोल्की, डायमंड और ट्रेडिशनल जड़ाउ की आकर्षक हैवी और ब्राइडल कलेक्शन को मंच पर प्रस्तुत किया। जयपुर से राक्यान ज्वेलर्स से श्रेयांस राजस्थानी रानियों से प्रेरित रानीहार, कुंदन, मीणा और जड़ाऊ का प्राचीन काम प्रस्तुत किया। जहां राजस्थान के राजघरानों और धरोहरों की नक्काशियां, कांच का काम, झरोखे गहनों पर दिखाई दिया।

शो में भव्यता जोड़ते हुए सभी मॉडल्स को दिल्ली से बुलाया गया जिनका निर्देशन कोरियोग्राफर कपिल गौरी ने किया। कार्यक्रम में इस बार बी2बी शो काफी खास रहा जो की राजस्थान के ज्वेलर्स के लिए मीट एंड ग्रीट का अवसर प्रदान किया, साथ ही प्रमोद अग्रवाल डेरेवाला को इंडस्ट्री में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथि सौम्या गुर्जर, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया व वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, इंडिया के सीईओ सचिन जैन ने शिरकत की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22