[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करनाल की युवती की राजस्थान में हत्या:खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद दिया वारदात को अंजाम, दोस्त ही निकले हत्यारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

करनाल की युवती की राजस्थान में हत्या:खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद दिया वारदात को अंजाम, दोस्त ही निकले हत्यारे

करनाल की युवती की राजस्थान में हत्या:खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद दिया वारदात को अंजाम, दोस्त ही निकले हत्यारे

करनाल : हरियाणा के करनाल की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की जयपुर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि मृतका के दोस्त ही हैं, जो युवती को खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कराने के बहाने राजस्थान ले गए थे। आरोपियों में कुरुक्षेत्र की रहने वाली युवती और उसका दोस्त शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच के लिए राजस्थान पुलिस करनाल पहुंची, क्योंकि यहीं पर आरोपियों ने मोबाइल फोन को झाड़ियों में फेंका था। पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। साजिश रचने वाले आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी देते मृतक युवती के परिजन।
जानकारी देते मृतक युवती के परिजन।

खाटू श्याम दर्शन के बाद मर्डर

करनाल के सुभाष गेट की रहने वाली राशि (19) 10 अक्टूबर को खाटू श्याम मंदिर जाने के बहाने घर से निकली थी। उसके साथ कुरुक्षेत्र के दो दोस्त भी थे, एक लड़का और एक लड़की। तीनों ने पहले खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए और फिर जयपुर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।

जयपुर पुलिस ने 12 अक्टूबर को लड़की का शव बरामद किया, जिसके बाद मामले की जांच तेज कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दोस्तों ने कबूली साजिश, फोन से मिले सुराग

पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मृतक के दो दोस्त इस पूरी साजिश के पीछे थे। दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और राजस्थान पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपियों को करनाल लाया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने हत्या के बाद लड़की का फोन करनाल के कर्ण लेक के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर वह फोन बरामद कर लिया है। लड़की के परिवार वालों को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि उनकी बेटी के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा।

परिजनों की माने तो उनकी बेटी को बहाने से ले जाया गया और साजिश के तहत हत्या कर दी गई। पुलिस को जब डेडबॉडी मिली थी तो मृतका के चेहरे पर राधे राधे लिखा हुआ था और राधे राधे खाटू श्याम मंदिर में ही लिखा जाता है। वहां पर पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला और आरोपियों तक पहुंची। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच के लिए करनाल पहुंचे राजस्थान के पुलिस जांच अधिकारी भरत।
मामले की जांच के लिए करनाल पहुंचे राजस्थान के पुलिस जांच अधिकारी भरत।

मर्डर के कारणों की पड़ताल कर रही है पुलिस

राजस्थान पुलिस और स्थानीय पुलिस अब इस हत्या के मामले में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। सभी संभावित सुरागों पर ध्यान दिया जा रहा है और आगे की कार्रवाई में साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जयपुर पुलिस के जांच अधिकारी भरत ने बताया कि करनाल की रहने वाली लड़की की हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक लड़की और एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़का शादीशुदा है।

इनका कोई पैसे का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और सभी सबूत इकट्ठा कर रही है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से और गहन पूछताछ कर रही है ताकि साजिश की असली वजह सामने आ सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22