[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएसआईआर-सीरी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन:125 लोगों को परामर्श दिया, औषधियां भी वितरित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीएसआईआर-सीरी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन:125 लोगों को परामर्श दिया, औषधियां भी वितरित की

सीएसआईआर-सीरी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन:125 लोगों को परामर्श दिया, औषधियां भी वितरित की

पिलानी : 9वें राष्ट्रीय आयुर्वेद उत्‍सव के उपलक्ष्य में सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में आज आयुर्वेद विभाग, झुंझुनू के सहयोग से नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा परामर्श शिविर और औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्थान आयुर्वेद विभाग, झुंझुनूं के उपनिदेशक डॉ. रमेश कुमार शर्मा, ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश चौधरी, एवं डॉ. निशा ने अपनी टीम के साथ सेवाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. रमेश पी जाजू ने भी शिविर में रोगियों को परामर्श दिया। सीएसआईआर-सीरी निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया ने चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।

सीरी संस्‍थान परिसर के गांधी हॉल में आयोजित इस आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 125 से अधिक कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों व अन्‍य लोगों ने चिकित्‍सा परामर्श के साथ औषधियां प्राप्‍त की। इस अवसर पर डॉ. पीसी पंचारिया ने आयुर्वेद चिकित्‍सा पद्धति के महत्‍व एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में शोधरत सीएसआईआर प्रयोगशालाओं का उल्‍लेख किया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. रमेश कुमार शर्मा ने आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न केवल सरकार इस दिशा में प्रयासरत है, बल्कि नवीन अनुसंधानों के बल पर यह पद्धति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।

उल्‍लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा देश भर में 30 सितंबर, 2024 से 29 अक्टूबर, 2024 तक ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद उत्सव’ मनाया जा रहा है। मीडिया एवं जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार’ रखी गई है। इसका उद्देश्‍य आयुर्वेद के माध्‍यम से प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुँचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिविर के समापन पर डॉ पंचारिया ने अतिथियों को संस्‍थान की ओर से स्‍मृति चिह्न भेंट कर सम्‍मानित किया। प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin