[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिविर में 80 युवाओं ने किया रक्तदान:शहीद नरेन्द्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर डीबी अस्पताल में लगाया शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिविर में 80 युवाओं ने किया रक्तदान:शहीद नरेन्द्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर डीबी अस्पताल में लगाया शिविर

शिविर में 80 युवाओं ने किया रक्तदान:शहीद नरेन्द्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर डीबी अस्पताल में लगाया शिविर

चूरू : शहीद नरेन्द्र सिंह चलकोई की प्रथम पुण्य तिथि पर परिजनों व मित्रों की ओर से शनिवार को डीबी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से डीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 80 युवाओं ने रक्तदान कर शहीद नरेन्द्र सिंह चलकोई को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी।

डीबी अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए एक युवा।
डीबी अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए एक युवा।

शिविर में रविन्द्र सिंह, अजय सिंह व करतार सिंह ने बताया कि शहीद नरेन्द्र सिंह एक मिलनसार व्यक्ति थे। जरूरतमंद की सहायता करना उनका पहला मकसद था, जो गत वर्ष एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। जिनकी पहली पुण्य तिथि पर परिजन एवं दोस्तों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा डोनेट किया गया ब्लड जरूरतमंद के लिए संजीवन बूटी का काम करता है। इसलिए हमें जीवन में जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिए।

रविन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर में सौ से अधिक युवाओं का रक्तदान के लिए पंजीयन किया गया था। मगर शिविर में केवल 80 युवाओं का रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र और अल्पाहार दिया गया। शिविर में डॉ. सोनू धायल, तनवीर खान, सतीश, शरीफ, सुनीता, जयपाल सिंह गोदारा, दिलीप प्रजापत, सुनीता इंदौरिया, उर्मिला यादव, राकेश जांगिड़, पूनम, अनिश खान आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin