[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन, खेतड़ी उपखंड की 33 स्कूलों के 2350 बच्चों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन, खेतड़ी उपखंड की 33 स्कूलों के 2350 बच्चों ने लिया भाग

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन, खेतड़ी उपखंड की 33 स्कूलों के 2350 बच्चों ने लिया भाग

खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की 33 स्कूलों में शुक्रवार को गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से 12 वीं तक के विद्वार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता आयोजक खेतड़ी नगर गायत्री शक्ति पीठ के जेपी गुप्ता व सुभाष राजोरिया ने बताया कि गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा खेतड़ी उपखंड की 33 स्कूलों में आयोजित हुई, प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के करीब 2350 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि परिक्षा का मुख्य उदेश्य भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि खेतड़ी उपखंड के खेतड़ी नगर, रोजड़ा, मांदरी, शिमला, खेतड़ी, बबाई, टीबा बसई, बीलवा, बागोर, नंगली सलेदी सिंह, चारावास, राजोता, मानोता खुर्द, गोठड़ा की स्कूलों में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि उपखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं सभी स्कूलों के प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्वार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएंगा। विमल शर्मा ने बताया कि खेतड़ी नगर की आठ स्कूलों के 573 छात्रो ने परीक्षा मे भाग लिया।

Related Articles