[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत:बेटा बोला-स्टाफ ने लापरवाही बरती; पुलिस ने शुरू की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत:बेटा बोला-स्टाफ ने लापरवाही बरती; पुलिस ने शुरू की जांच

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत:बेटा बोला-स्टाफ ने लापरवाही बरती; पुलिस ने शुरू की जांच

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में 3 नंबर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

झुंझुनूं के वार्ड नं. 40 निवासी मुमताज ने बताया- मेरी मां बुल्ली बानो के हिप बोन में फ्रैक्चर था। ऑपरेशन के लिए 9 अक्टूबर को 3 नंबर रोड पर स्थित निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया था। जांच करने के बाद अगले दिन 10 अक्टूबर को ऑपरेशन कर दिया और बताया कि अब बिल्कुल ठीक है।

13 अक्टूबर को दोपहर बाद अचानक मेरी मां को घबराहट होने लगी, चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गई। इसकी जानकारी स्टाफ को भी दी, लेकिन स्टाफ मेम्बर्स ने उन्हें संभाला तक नहीं। फिर डॉक्टर को बुलाने का कहा तो बोले मीटिंग में है।

रात को साढे़ 8 बजे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए वार्ड से लेकर आने तो अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों और नर्सिंगकर्मियों ने इलाज में लापरवाही बरती है। जिसके कारण उसकी मां की मौत हुई।

हैड कॉन्स्टेबल बंशीलाल ने बताया- मृतक का बीडीके अस्पताल में पोस्टमॉर्टम शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे की ओर से अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दी गई है। जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet