[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शास्त्री नगर में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल का किया शिलान्यास, 1.6 करोड़ खर्च होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शास्त्री नगर में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल का किया शिलान्यास, 1.6 करोड़ खर्च होंगे

शास्त्री नगर में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल का किया शिलान्यास, 1.6 करोड़ खर्च होंगे

सीकर : शास्त्री नगर वार्ड 19 स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का शिलान्यास यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक रतन जलधारी, नगर परिषद सीकर के सभापति जीवण खां व प्रतिपक्ष नेता अशोक चौधरी ने किया। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री ने कहा कि शास्त्री नगर नेहरू पार्क के पास कॉलोनी में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था। उसका शिलान्यास किया गया।

इसमें एक करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से आठ कमरे, प्रिंसिपल कक्ष, स्टाफ रूम, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण होगा। इससे मध्यम वर्ग, कच्ची बस्ती के बच्चों को विद्यालय में विद्या अध्ययन का लाभ मिलेगा। भवन निर्माण के बाद छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तो संस्था के माध्यम से अतिरिक्त खर्चों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी जाएगी।

विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारे निवेदन पर यहां आकर विद्यालय का लोकार्पण किया। जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त खर्चों की स्वीकृति जारी करेंगे। कार्यक्रम में सभी शामिल हुए लोगों का शहर विधायक ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में आयुक्त शशिकांत शर्मा, अधिशाषी अभियंता प्रतिभा चौधरी, सहायक अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, कनिष्ठ अभियंता पिंकी मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22