[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाहनों के टायर चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:निवाई पुलिस ने आठ टायर, एक कार भी की जब्त; कई वारदात खुलने की संभावना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

वाहनों के टायर चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:निवाई पुलिस ने आठ टायर, एक कार भी की जब्त; कई वारदात खुलने की संभावना

वाहनों के टायर चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:निवाई पुलिस ने आठ टायर, एक कार भी की जब्त; कई वारदात खुलने की संभावना

टोंक : निवाई पुलिस ने मकानों के बाहर खड़े वाहनों के टायर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के आठ टायर और एक कार भी बरामद की है। पुलिस अब इन्हें रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी। इनसे और भी चोरी की वारदात खुलने की संभावना है। इनके खिलाफ पहले से दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

निवाई थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि निवाई में भगतसिंह कॉलोनी से दिनांक 30 अगस्त की रात को मकानों के बाहर खड़ी दो गाडियों के सभी टायर चोरी हो गए थे। इसकी दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी विकास सांगवान ने इस मामले को लेकर टीम गठित की। टीम ने मुखबिर और तकनीक सहायता से दो आरोपियों को चिह्नित किया।

इसके बाद शुक्रवार शाम को चोरी करने के आरोपी देशराज यादव उर्फ देस्या, हरिराम रैगर को जयपुर से डिटेन कर थाने लाया गया। इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने टायर चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर दो कारों के चुराए गए टायरों को बरामद किया। उन्हें गुप्त स्थान पर छुपा रखा था। साथ ही इन्हें चुराने में काम ली गई कार को भी जब्त कर लिया है। निवाई थाना प्रभारी हरिराम मीणा ने बताया कि देशराज के खिलाफ 14 और हरिराम के खिलाफ 11 आपराधिक मामले पहले से विभिन्न थाने में दर्ज हैं।

1 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

पीड़ित नितिन जैन पुत्र भागचन्द जैन ने उत्सव जैन पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन निवासी भगत सिंह कॉलोनी निवाई के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी कि प्रार्थी जी- 49 भगत सिंह कॉलोनी निवाई में किराये से रहता है। 30 अगस्त को उसकी मारुति सुजुकी बलेनो कार घर के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। 31 अगस्त को सुबह उठकर देखा तो गाडी के चारों टायर मय रिम गायब थे। चोर कार को ईंटों पर खड़ी कर गए। इसी प्रकार उत्सव जैन पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन ने भी रिपोर्ट में बताया था कि 30 अगस्त को मकान के बाहर लॉक करके खड़ी कर रखी मारुति सुजुकी डिजायर कार के 31 अगस्त की सुबह टायर मय रिम के नहीं मिले। इस कार को भी ईंटों पर खड़ी कर चोर भाग गए ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77