[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मरे हुए लेपर्ड को लाठी से पीटता रहा युवक, VIDEO:तेंदुए ने महिला पर हमले की कोशिश की; पिंजरे में कुत्ता रखकर फंसाने की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मरे हुए लेपर्ड को लाठी से पीटता रहा युवक, VIDEO:तेंदुए ने महिला पर हमले की कोशिश की; पिंजरे में कुत्ता रखकर फंसाने की कोशिश

मरे हुए लेपर्ड को लाठी से पीटता रहा युवक, VIDEO:तेंदुए ने महिला पर हमले की कोशिश की; पिंजरे में कुत्ता रखकर फंसाने की कोशिश

उदयपुर : उदयपुर के कमोल गांव में मरे हुए लेपर्ड को लाठी से पीटने का मामला सामने आया है। लेपर्ड जमीन पर पड़ा है और एक युवक उस पर लाठियां बरसाता रहता है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं गोगुंदा के बाद सायरा गांव में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कमोल गांव के देवाराम (55) के घर में घुसे लेपर्ड ने पहले बाड़े में बंधी गायों पर अटैक किया था। गायों की चीख-पुकार सुनकर बाड़ में पहुंचे किसान पर लेपर्ड ने हमला कर दिया था। उनके दोनों हाथों को भी जबड़े में दबा लिया और पंजों से भी कई बार वार किया था।

वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें लेपर्ड देवाराम के घर के पास ही मरा हुआ पड़ा मिला था। लेपर्ड के सिर पर बड़ा घाव था, जिससे लग रहा था कि किसी धारदार हथियार या कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया गया था। शनिवार को मरे हुए लेपर्ड पर एक युवक के लाठी बरसाते हुए वीडियो सामने आया।

महिला पर हमले की कोशिश

सायरा थाना क्षेत्र की ढोल ग्राम पंचायत के मकवानों का गुड़ा में शनिवार सुबह करीब 10 बजे खेत में काम कर रही महिला पर लेपर्ड ने हमले की कोशिश की। गांव में भागू बाई पत्नी लालचंद प्रजापत खेत में घास काट रही थी। अचानक लेपर्ड आ गया। महिला चिल्लाते हुए भागी।

आस-पास के दूसरे लोगों ने भी शोर मचाया तो लेपर्ड भाग गया। जान बचाकर भागी महिला इतनी घबरा गई कि थोड़ा आगे आकर चक्कर आने पर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- लेपर्ड सरदारपुरा की ओर से आया और बाद में बड़गांव की तरफ चला गया।

लेपर्ड को पिंजरे में फंसाने के लिए रखा कुत्ता

गुंदा के केलवों का खेड़ा और राठौड़ों का गुड़ा के पास जंगल में लेपर्ड को पकड़ने के लिए दिन-रात टीमें लगी हैं। वहां से करीब 20 किलोमीटर दूर रणकपुर जाने वाले रास्ते पर गोगुंदा-सायरा के पास भी लेपर्ड हमले कर रहा है। ढोल ग्राम पंचायत के आस-पास लेपर्ड के इंसानों पर हमले की कोशिश के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है।

लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की थी। कहा था कि लेपर्ड को जल्द नहीं पकड़ा गया तो धरना दिया जाएगा। वन विभाग ने चेतावनी के बाद शुक्रवार शाम को गांव में पिंजरा लगाया और लेपर्ड पर निगरानी शुरू की। पिंजरे में एक कुत्ते को रखा गया है। अगर लेपर्ड इसका शिकार करने के लिए आता है तो पिंजरे के दूसरे भाग में लेपर्ड कैद हो जाएगा। पिंजरे के पहले पार्ट में कुत्ते को रखा गया है।

लेपर्ड को पिंजरे में कैद करने के लिए कुत्ता रखा गया।
लेपर्ड को पिंजरे में कैद करने के लिए कुत्ता रखा गया।

पिछले कुछ दिनों से यहां दिखा लेपर्ड का मूवमेंट

  • ढोल गांव के कालू सिंह और वाटों का गुड़ा की चपली बाई पर हमले की कोशिश की थी।
  • ढोल गांव में चुनपूरी के बाड़े में बंधी गाय और उसके बछड़े पर लेपर्ड ने हमला किया था।
  • पदराड़ा गांव में पूर्व सरपंच हरि सिंह राणावत के घर के परिसर में बंधे दो बछड़ों का शिकार किया था।
  • कुछ दिन पहले ही नांदेशमा के पास गरबा पांडाल के पास लेपर्ड सड़क से गुजर रहा था।
  • मादड़ी चापर के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने भी लेपर्ड दिखाई दिया था।
  • सायरा थाने से 5 किलोमीटर दूर बौखाड़ा ग्राम पंचायत के चावड़ावास में लेपर्ड ने दो बकरियों का शिकार किया था।
मरे हुए लेपर्ड पर लाठी से हमला करते युवक।
मरे हुए लेपर्ड पर लाठी से हमला करते युवक।

Related Articles