[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक्सप्रेसवे पर मेंटेनेंस के लिए खोदे गड्‌ढे में गिरी कार:पिता और बेटा-बेटी की मौत, 4 बार पलटी गाड़ी, 2 घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक्सप्रेसवे पर मेंटेनेंस के लिए खोदे गड्‌ढे में गिरी कार:पिता और बेटा-बेटी की मौत, 4 बार पलटी गाड़ी, 2 घायल

एक्सप्रेसवे पर मेंटेनेंस के लिए खोदे गड्‌ढे में गिरी कार:पिता और बेटा-बेटी की मौत, 4 बार पलटी गाड़ी, 2 घायल

अलवर : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मेंटीनेंस के लिए खोदे गए गड्‌ढे में गिरकर कार (क्रेटा) चार बार पलटी। इसमें सवार जवान बेटा-बेटी सहित पिता की मौत हो गई। 6 साल के बच्चा सहित 2 लोग घायल हैं। एक ही परिवार के 6 सदस्य हरियाणा के नारनौल से बालाजी (राजस्थान) के दर्शन के लिए निकले थे। हादसा शुक्रवार रात 9:30 बजे अलवर जिले के पिनान के निकट भैड़ोली के पास हुआ।

शवों को अलवर के रैणी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
शवों को अलवर के रैणी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

गुरुग्राम से जयपुर की ओर आ रहा था परिवार पुलिस ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। इनमें एक 8 साल का बच्चा कारव भी है। वह घायल है। ये सभी लोग ​हरियाणा के नारनौल के रहने वाले थे। गुरुग्राम से जयपुर की तरफ जा रहे थे। भड़ौली के पास हाईवे के मेंटीनेंस का काम चल रहा है। भड़ौली के पास एक गड्ढा है। रात में कार स्पीड में थी, जो ड्राइवर को दिखी नहीं।

हादसे में हरियाणा नारनौल निवासी विद्यानंद (60) व शुभम यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम,विद्यानंद के बेटे थे। शुभम की बहन सोनिका यादव गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उन्हें पिनान सीएचसी पहुंचाया गया था। यहां से इन्हें अलवर के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे शुभम की मां संतोष यादव और सोनिका का बेटा कारव यादव घायल हैं। कारव ने बताया- हम सभी बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे से पहले हम सभी एक होटल पर रुके थे। जैसे ही होटल से निकले गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। क्रेटा में मेरे अलावा मेरे मम्मी-पापा के साथ नाना-नानी और मामा भी थे। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। शवों को रैणी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

गड्ढे से दूर रखा था बैरिकेड बताया जा रहा है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चेनेज संख्या-132 की पुलिया पर भैड़ोली के पास दिल्ली-जयपुर लेन में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। यहां सड़क खुदी हुई है। बैरिकेड दूर रखा हुआ था। ऐसे में ड्राइवर को बैरिकेड नहीं​ दिखा और गड्ढे से गुजरते ही कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार करीब चार पर पलटी खाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62