[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने का आरोपी रिमांड पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने का आरोपी रिमांड पर

सिंघाना में एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने का आरोपी रिमांड पर

सिंघाना : कस्बे में एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने के आरोपी को पुलिस ने तीन के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उजाला नगर महम (हरियाणा) निवासी अमित कुमार को शुक्रवार को बुहाना कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे तीन के रिमांड पर भेजा है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एटीएम बदलकर लोगों के जो रुपए निकाले हैं उनकी बरामदगी के लिए उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि उसने करीब एक साल में शेखावाटी के लोगों के एटीएम बदलकर करीब 25 लाख रुपए निकाले हैं। गिरफ्तार आरोपी के साथ एटीएम मशीन के केबिन के बाहर उसका बुआ का लड़का था जो पुलिस को आता देख वहां से फरार हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि

एटीएम बदलकर रुपए निकालने की वारदात करने वाली गैंग ने शेखावाटी के नीमकाथाना, सीकर व झुंझुनूं जिलों को टारगेट कर रखा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे छोटे व बड़े कस्बों में बुजुर्ग, फौजी व अनपढ़ लोगों को शिकार बनाते हैं। एटीएम केबिन में घुसकर पहले यह देख लेते हैं कि सामने वाले का एटीएम कार्ड किस बैंक का है। बाद में आरोपी अपनी जेब से उसी बैंक का फर्जी कार्ड निकाल लेते हैं। लोगों द्वारा मशीन से रुपए नहीं निकलने पर उनका एटीएम लेकर रुपए निकालने को लेकर उनका एटीएम खुद रख लेते और अपने पास वाला एटीएम मशीन में डालकर रुपए नही निकलने का नाम उसको फर्जी एटीएम थमाकर फरार हो जाते और दूर कहीं जाकर उनके एटीएम से रुपए निकाल लेते। कि सिंघाना, चिड़ावा, पिलानी सहित क्षेत्र में कितने लोगों के एटीएम बदलकर किन किन लोगों के कितने रुपए निकाले गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62