अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव मनाया
बालिकाओं को सम्मानित कर समाज में उनकी स्थिति को सशक्त बनाना - नीरू यादव
बुहाना : महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अंतर्गत बुहाना की ग्राम पंचायत लांबी अहीर के कार्यालय में बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव थीं। इसके साथ ही, राजकीय विद्यालय लांबी अहीर की अध्यापिका सुप्रीता व शहीद सुरेश सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक सत्य प्रकाश ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक सुपरवाइजर विद्या ने की। इस विशेष अवसर पर 0 से 6 माह की नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गईं और कलेक्टर द्वारा भेजे गए बधाई संदेश उनकी माताओं को सौंपे गए। बालिकाओं को सम्मानित करते हुए केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया। इसके बाद दोनों विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। सरपंच नीरू यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के महत्व को समझना और उन्हें सम्मानित कर समाज में उनकी स्थिति को सशक्त बनाना है। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पांच बालिकाओं का जन्मोत्सव आयोजित किया। कार्यक्रम से महिला अधिकारिता विभाग से जुड़ी महिलाओं के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया। 5 बालिकाओं का सामूहिक जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर मुख्य फोकस रखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135723


