देवेन्द्र सिंह राजावत होंगे झुंझुनूं के नए ASP:एएसपी, डिप्टी और एसडीएम बदले, रविन्द्र सिंह को कोटा में आरएसी भेजा
देवेन्द्र सिंह राजावत होंगे झुंझुनूं के नए ASP:एएसपी, डिप्टी और एसडीएम बदले, रविन्द्र सिंह को कोटा में आरएसी भेजा

झुंझुनूं : देवेंद्र सिंह राजावत झुंझुनूं के नए एएसपी होंगे। उन्हें एएसपी आवासन शाखा से झुंझुनूं लगाया है। रविन्द्र सिंह को वापस कोटा में आरएसी में डिप्टी कमांडेंट भेजा है। रविन्द्र सिंह को सात दिन पहले झुंझुनूं एडीशनल एसपी पर लगाया था। लेकिन उन्होंने यहा ज्वाइन नहीं की थी।
अब उनकी राजावत को लगाया है। इसी प्रकार नवलगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक पद पर राजवीर सिंह को लगाया है। वहीं, मनोज गुप्ता को नवलगढ़ से सिरोही जिले के रेवदर में लगाया है। घनश्याम वर्मा को सवाई माधोपुर से उप पुलिस अधीक्षक डिस्कॉम झुंझुनूं में लगाया है। इसी तरह जिले में कुछ उपखण्ड अधिकारी भी इधर-उधर किए हैं।
मुनेश कुमारी को सरदार शहर से मंडावा एसडीएम लगाया है। यहां की एसडीएम मोनिका सामोर को दांतारामगढ़ लगाया है। खेतड़ी एसडीएम सविता शर्मा को उपायुक्त, एस.एम.एस.ए. एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर में लगाया है। बंशीधर योगी को खेतड़ी एसडीएम लगाया है।
राजपाल यादव को बुहाना से सीकर में जिला परिषद का सीईओ -कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) में लगाया है। डॉ. नरेश सोनी को चिड़ावा एसडीएम लगाया है।