[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों की बैठक:प्रादेशिक अधिवेशन को लेकर हुई चर्चा, 15 अक्टूबर को होगी कार्यसमिति की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों की बैठक:प्रादेशिक अधिवेशन को लेकर हुई चर्चा, 15 अक्टूबर को होगी कार्यसमिति की बैठक

पिलानी में सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों की बैठक:प्रादेशिक अधिवेशन को लेकर हुई चर्चा, 15 अक्टूबर को होगी कार्यसमिति की बैठक

पिलानी : पिलानी के हनुमान मंदिर परिसर में बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कुंजबिहारी वशिष्ट ने की। बैठक में झुंझुनूं से आए ईश्वरलाल शर्मा, फूलचंद कच्छावा और नंदलाल सैनी ने 7 नवंबर को आयोजित होने वाले बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बारे में चर्चा की और सभी से उसमें शामिल होने का अनुरोध किया।

बैठक के दौरान 70 या 75 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए निगम के आदेशानुसार पेंशन में 5 या 10 प्रतिशत वृद्धि के लिए फॉर्म भरवाए गए। मीटिंग में ये भी निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। इसके साथ ही पिलानी में दीपावली के बाद होने वाले स्नेह मिलन समारोह के लिए 5 नवंबर की तिथि निर्धारित भी की गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की इस बैठक में पिलानी से गजानंद शर्मा, पुरुषोत्तम भटैया, मनीराम जांगिड़, दयाचंद पूनिया, हरिकिशन चोटिया, बजरंग लाल आलड़िया, मांगेराम ओला, नथु सिंह सोनानिया, हवा सिंह जांगिड़, भीम सिंह बीका, किशोर सिंह, रोहिताश सिंह, मुगल सिंह, सुभन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, हरिराम बाड़ेटिया, शिवकुमार, मूलचंद शर्मा, ताजुखान, भंवर सिंह, रामचंद्र यादव, महावीर प्रसाद, लीलाधर कटारिया, सीताराम, सुभाष चंद्र, सांवरमल, मदनलाल स्वामी, घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet