नीमकाथाना में पुजारी सेवक महासंघ की कार्यकारिणी गठित:हेमंत भारद्वाज जिला संयोजक और जनार्दन मिश्रा को बने जिला अध्यक्ष
नीमकाथाना में पुजारी सेवक महासंघ की कार्यकारिणी गठित:हेमंत भारद्वाज जिला संयोजक और जनार्दन मिश्रा को बने जिला अध्यक्ष
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुजारी सेवक महासंघ जिला नीमकाथाना की कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक सीकर जिलाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण शर्मा की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पुजारी सेवक महासंघ ने हेमंत भारद्वाज को जिला संयोजक और जनार्दन मिश्रा को जिलाध्यक्ष नीमकाथाना मनोनीत किया। साथ ही नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा को बनाया गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि पुजारी सेवक महासंघ मंदिरों के पुजारी के हितों के लिए काम करेगा। इसके साथ ही मंदिर माफी की जमीनों पर हो रहे कब्जे को हटाया जाएगा। कार्यकारिणी गठित होने के बाद पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई गई।
बैठक में कैलाशचंद शर्मा, पूरण मल शर्मा, शिव शरण शर्मा, रामाकांत शर्मा, गुलशन शर्मा, संजय शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सुरेश शर्मा और हुकुमचंद शर्मा सहित कई मंदिरो के पुजारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034549

