[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कनपटी पर हथियार ताने था बदमाश, फिर भी डिप्टी मैनेजर की इस हरकत ने बचा ली बैंक लूट, जानें मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

कनपटी पर हथियार ताने था बदमाश, फिर भी डिप्टी मैनेजर की इस हरकत ने बचा ली बैंक लूट, जानें मामला

भरतपुर जिले के भुसावर-थाना के बाछरैन गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बैंक कर्मियों की सूझबूझ से लूट की वारदात टल गई। एक बदमाश को ग्रामीणों और बैंक कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

भरतपुर : भरतपुर जिले के भुसावर-थाना के नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बाछरैन में संचालित पंजाब नेशनल बैंक में दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बैंक के अंदर घुसकर हथियार के बल पर लोगों को डराने का प्रयास किया, लेकिन बैंक कर्मियों की सूझबूझ से लूट की वारदात टल गई और एक बदमाश कार्मिकों सहित ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। वहीं, दूसरा बदमाश भागने पर कामयाब हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे के बाछरैन पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक को एक बार फिर बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। पिछले तीन दिन से बैंक की रेकी कर रहे दो नकाबपोश बदमाश दिनदहाडे़ हाथों में अवैध हथियार लेकर घुस गए और बैंक के मैनेजर रोहताश मीणा एवं डिप्टी मैनेजर विनोद सिंह की कनपटी पर हथियार तानते हुए लूट करने का प्रयास किया।

लोगों ने पकड़कर आरोपी की धुनाई की और वीडियो बनाया।
लोगों ने पकड़कर आरोपी की धुनाई की और वीडियो बनाया।
भुसावर थाना इंचार्ज सुनील कुमार गुप्ता ने बताया- पकड़ा गया बदमाश हरिराम गुर्जर पुत्र रामवतार है। वह सलेमपुर के लांगीपुरा गांव का रहने वाला है। उसका साथी फरार हो गया। दोनों के पास कट्‌टे थे। देसी कट्‌टा लेकर हरिराम बैंक में घुस गया। उसने मुंह कपड़े से बांध रखा था।

डिप्टी मैनेजर विनोद सिंह की सूझबूझ काम आ गई और उन्होंने तुरंत सायरन दबा दिया। जिससे सायरन की आवाज सुनकर पड़ोसी संदीप एवं सुखबीर सहित कई ग्रामीण मौके पर आ गए। सायरन की आवाज सुनकर भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश ग्रामीणों और बैंककर्मियों के हत्थे चढ़ गया। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा और बाइक को मौके पर छोड़ गया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा भुसावर थाना पुलिस को दी गई, जिस पर तुरन्त पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।

थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव बाछरैन की बैंक में लूट के प्रयास की हुई वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी एक बार अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक की दीवार को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था।

बैंक की ओर से रिपोर्ट दे दी गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में है।

दूसरी साथी बैंक के बाहर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है
दूसरी साथी बैंक के बाहर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है

इसी बैंक में पहले भी हुई चोरी की कोशिश

सूचना पर थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी इसी बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था।

ग्रामीणों और बैंक कर्मियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया।
ग्रामीणों और बैंक कर्मियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77