[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

स्काउटिंग अनुशासन की पाठशाला है - मुरली मनोहर चौबदार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : ‘राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ के तत्वाधान में शेखावाटी शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय डूंडलोद के छात्र अध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर 2024 से सूर्य मंडल नवलगढ़ में प्रारंभ हुआ । शिविर का शुभारंभ नवलगढ़ संघ के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। उद्घाटन सत्र में संबोधित करते हुए संघ के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार ने कहा कि स्काउटिंग अनुशासन की पाठशाला है जहां अनुशासन, चरित्र, स्वास्थ्य, स्वावलंबन का प्रशिक्षण दिया जाता है इन्होंने भाविक शिक्षकों को मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर अपने जीवन को सफल बनाने हेतु कहा। प्रशिक्षण का शिविर 11 अक्टूबर तक चलेगा । शिविर में 70 छात्राध्यापक भाग ले रहे है । इसअवसर पर शिविर संचालक लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया, सचिव अर्जुन सिंह संखनीया स्काउटर सुल्तान सिंह सैनी ,रूक्मानंद खत्री, कोषाध्यक्ष लाल सैनी, रोवर स्काउट अंकित कुमार ससांखनीया, शेखावाटी संस्था के सुरेंद्र कुमार शास्त्री, राजेश शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77