चूरू के बाल मुकुंद ओझा घनश्याम गोस्वामी स्मृति सम्मान से होंगे अलंकृत
चूरू के बाल मुकुंद ओझा घनश्याम गोस्वामी स्मृति सम्मान से होंगे अलंकृत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) का जनसंपर्क सम्मान समारोह बीकानेर में 6 अक्टूबर को सायं 4.15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रसार की बीकानेर इकाई का घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक और वरिष्ठ पत्रकार बाल मुकुंद ओझा को अर्पित किया जाएगा।

चूरू के मूल निवासी बाल मुकुंद ओझा यहाँ चूरू में जिला जनसम्पर्क अधिकारी रह चुके हैं। बीकानेर के स्व. घनश्याम गोस्वामी भी चूरू में वर्ष1968 से वर्ष 1979 तक पांच बार जिला जन संपर्क अधिकारी रह चुके हैं। ओझा पिछले 50 से भी अधिक वर्षों से जनसम्पर्क, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में सक्रीय है। इस अवधि में देश और प्रदेश के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में इनके सैकड़ों आलेख,फीचर,व्यंग्य और लघु कथाएं प्रकाशित हुए हैं। ओझा 72 से 79 तक प्रदेश के एक प्रमुख समाचार राजस्थान पत्रिका के चूरू जिला संवाददाता रहे है।
प्रसार के प्रदेश उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) हरिशंकर आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास होंगे। अध्यक्षता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार राजेंद्र जोशी तथा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया मौजूद रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033327

