संतोष अहलावत ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां:प्रदेश के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताया, कहा- 50 प्रतिशत घोषणाएं लागू
संतोष अहलावत ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां:प्रदेश के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताया, कहा- 50 प्रतिशत घोषणाएं लागू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने प्रदेश की सरकार के कार्यकाल को प्रदेश के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताया। अहलावत ने सरकार की जलजीवन मिशन, कुसुम योजना, रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना और तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा कि यह डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। जिस प्रकार केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां देश को विकसित देश बनाने की ओर अग्रसर हो रही है। उसी प्रकार प्रदेश सरकार उसी रास्ते पर चलते हुऐ प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने की और अग्रसर है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर हमने जो चूरू के विकास के लिए योजनाएं मांगी हैं। उन सभी योजनाओं को प्रदेश के बजट में इस सरकार ने जारी किया। अब यह योजनाएं धरातल पर लागू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र की 50 प्रतिशत घोषणाएं लागू कर दी हैं। सहारण ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जो घोषणाएं हुई थी। वे घोषणाएं केवल आभाषी घोषणाएं थी।
प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कंवल, नरेन्द्र सैनी, विक्रम कोटवाद, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, पार्षद भागीरथ सैनी, मेघराज भार्गव, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, सह संयोजक नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा, श्रीराम पीपलवा, गोगराज सैनी, मोहनलाल गढ़वाल, सुनील ढाका और अश्विनी बुडानिया मौजूद रहे। संचालन जिला मीडिया सह संयोजक नीरज जांगिड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2101286


