शराब की दुकान फिर से खोलने के विरोध में लोगों किया प्रदर्शन
शराब की दुकान फिर से खोलने के विरोध में लोगों किया प्रदर्शन
नवलगढ़ : कस्बे में बिरोल रोड पर वार्ड 31 व 38 में आमने-सामने चल रही शराब की दुकानों को अवैध बताते हुए इन्हें फिर से खोलने के विरोध में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराबी उनकी तरफ अश्लील इशारे करते हैं। सोमवार को एक शराबी द्वारा एक महिला की तरफ अश्लील इशारा करने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। महिलाओं ने शराब की दुकानों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता बलदेव सैनी ने बताया कि दोनों शराब की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। पहले जब लोगों ने विरोध किया था तब से कई दिनों तक शराब की दोनों दुकानें बंद ही थीं। लेकिन रविवार को दोनों दुकानों का वापस खोल दिया गया। हालांकि विरोध प्रदर्शन के बाद शराब दुकानों को बंद कर दिया गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि शराब की दुकानों को संचालित नहीं होने देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045965

