[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जागृति मंच नगर सभापति से करेगा मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं जागृति मंच नगर सभापति से करेगा मुलाकात

झुंझुनूं जागृति मंच नगर सभापति से करेगा मुलाकात

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सोमवार को झुंझुनूं जागृति मंच की हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर नगर सभापति नगमा बानो से मुलाकात करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। मंच के सचिव अशोक कुमार मोदी ने बताया कि शहर में जगह-जगह गंदगी की ढेर लगे हुए हैं वहीं बेसहारा पशुओं का 24 घंटे विचरण आमजन के साथ ही राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। मोदी ने बताया कि शहर में शौचालयों की सफाई व्यवस्था बदहाल है साथ ही शहर के विकास कार्य ठप पड़े है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ स्वयं लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।

बैठक में मंड्रेला रोड स्थित हाउसिंग सोसायटी के अधूरे पड़े फ्लैट्स को लेकर भी चर्चा की गई तथा तय किया गया कि उपरोक्त सोसायटी में जिन आंवटियों के साथ फ्लैट के मामले में धोखा हुआ उनके हक की आवाज निशुल्क उठाई जाएगी। आवंटियों का साथ झुंझुनूं जागृति मंच कंधे से कंधा मिलाकर देगा। गांधी जयंती 2 अक्टूबर से मंच के नए सदस्य बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने की। बैठक में जिला मुख्यालय के अलावा आस पड़ोस के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में शिवकुमार शर्मा, मदन सिंह, महेंद्र यादव, शीशराम नेहरा, कुलदीप सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक कुमावत, हर्षवर्धन, कपिल टेलर, सीताराम कुमावत, नरेश जांगिड़, देवकीनंदन शर्मा, जितेंद्र पंसारी, नवीन भार्गव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77