[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या का मामला:हिस्ट्रीशीटर ने फार्म हाउस पर छिपाए हथियार, पुलिस ने दो पिस्टल व एक जिंदा कारतूस किया बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

खानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या का मामला:हिस्ट्रीशीटर ने फार्म हाउस पर छिपाए हथियार, पुलिस ने दो पिस्टल व एक जिंदा कारतूस किया बरामद

खानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या का मामला:हिस्ट्रीशीटर ने फार्म हाउस पर छिपाए हथियार, पुलिस ने दो पिस्टल व एक जिंदा कारतूस किया बरामद

सिंघाना : खानपुर में घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं। फायरिंग की वारदात के बाद हिस्ट्रीशीटर ने अपने फॉर्म हाउस पर हथियार छिपाए थे। इसके बाद हरियाणा में भाग गए थे।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि महिला की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव व उसके रिश्तेदार नोरंगलाल को दोबारा से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की शाम को खानपुर निवासी सजना देवी पत्नी वेदप्रकाश की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सातड़िया निवासी उमेश यादव, कलाखरी निवासी नोरंगलाल यादव व ढाणी पिठौला निवासी विकास उर्फ कोला, सतीश उर्फ मुसिया,आकाश उर्फ जेडी व मोनूपाल उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर उनको रिमांड पर ले रखा था। पुलिस ने हत्या की वारदात में काम में ली बोलेरो गाड़ी व मुख्य आरोपी उमेश यादव की निशान देही पर उसके फॉर्म हाउस से दो पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस मुख्य आरोपी उमेश यादव व उसके रिश्तेदार नोरंगलाल से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वारदात में काम में लिए हथियार को किसने दिया और कहां से खरीदा गया था। हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव के पिता सातड़िया निवासी हरफूल सिंह यादव व सजना देवी के पति वेदप्रकाश के बीच रूपए का लेनदेन था। जिसको लेकर पहले काफी दिन विवाद चला। 26 अक्टूबर 2021 को सांतड़िया के पास खेतों में बने फॉर्म हाउस पर वेदप्रकाश ने अपने दो साथियों के साथ हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव के पिता की हत्या कर दी।

इस दौरान हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव 2019 में बनवास के युवक संदीप उर्फ बचिया की हत्या के मामले में जयपुर में बंद था। हिस्ट्रीशीटर उमेश अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहता था, लेकिन वेदप्रकाश कोटपूतली जेल में बंद था। हिस्ट्रीशीटर उमेश अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 18 सितंबर की शाम को अपने साथियों के साथ खानपुर आकर वेदप्रकाश की पत्नी सजना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल छह जनों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet