[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास तेज करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थान

यमुना जल प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास तेज करेंगे

आंदोलन में दिए गए सहयोग के लिए समिति सदस्यों का सम्मान किया

झुंझुनूं : यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति की ओर से यमुना जल प्रोजेक्ट को धरातल पर लागू करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को यहां सामुदायिक विकास भवन में हुए यमुना जल आंदोलन समिति के सम्मेलन में किया गया।

अध्यक्षता करते हुए यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति संयोजक सहीराम चौधरी ने कहा कि जनता की जागरूकता और समिति के प्रयासों से यमुना जल का हरियाणा व राजस्थान सरकार के बीच एमओयू हुआ। जिले को यमुना का पानी जल्द मिले इसके लिए समिति की ओर से प्रयास तेज किए जाएंगे। इसके लिए गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सम्मेलन में यमुना जल के एमओयू पर विस्तार से चर्चा की गई।

एमओयू के संबंध में भ्रांतियां का निराकरण किया गया। यमुना जल के प्रोजेक्ट को धरातल पर शुरू करने के लिए योजना पर तरीके से कार्य करने का प्रस्ताव रखा गया। यमुना जल के एमओयू कराने व इस प्रोजेक्ट के लिए किए गए प्रयासों के लिए अंबेडकर समिति झुंझुनूं के रामेश्वर वर्मा ने समिति की तरफ से सहीराम चौधरी का साफा पहनकर स्वागत किया। सम्मेलन में सहीराम चौधरी को यमुना पुत्र की उपाधि प्रदान की। भविष्य से उन्हें यमुना पुत्र ही कहा जाएगा।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कलेक्टर सीआर झाझड़िया, पूर्व प्रधान विद्याधर ओलखा, राजेश पूनिया, पितराम कालेर, कृष्ण गावड़िया, राजेंद्र फौजी, नरेंद्र खारवाल, मदन फांडन, रामेश्वर वर्मा, सहदेव कस्वा, निरंजन जानू, कल्याण सिंह शेखावत, राजगढ़ चूरू से डॉक्टर विनोद जाखड़, भारत सिंह सरपंच चांदगोठी, रामनिवास भालोठिया, कैप्टन मोहनलाल, कैप्टन अमरचंद, अशोक मांजू, सरदार सिंह फतेसरा थे। आंदोलन में दिए गए सहयोग के लिए समिति सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एमओयू के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया गया।

Related Articles