[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शास्त्री स्कूल बास ढाकान बनीं रग्बी फुटबॉल विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शास्त्री स्कूल बास ढाकान बनीं रग्बी फुटबॉल विजेता

शास्त्री स्कूल बास ढाकान बनीं रग्बी फुटबॉल विजेता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के जैतपुरा में चल रही 68वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के 19 वर्ष छात्र में शास्त्री पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बास ढाकान विजेता रही। वहीं 17 वर्ष छात्र व छात्रा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतपुरा विजेता रही।

जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी जुगल पूनिया ने बताया कि आज सभी फाइनल मुकाबला संपन्न हो गए। कल पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजपाल ओला ने बताया कि प्रतियोगिता में 34 टीमों ने भाग लिया। नवयुवक मंडल जैतपुरा के अजीत पूनिया, प्रशांत स्वामी, पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि सभी टीमों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था निशुल्क की गई है। शास्त्री स्कूल के संचालक व सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर देवेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया। चौधरी ने कहा कि फाइनल मुकाबला 25-0 से जितना एक बड़ी उपलब्धि है। भामाशाह मनीष कुमार जैतपुरा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर आसपास के गांवों में काफी उत्साह का माहौल है। कोच शेर सिंह ने कहा कि शास्त्री स्कूल व जैतपुरा स्कूल टीम राज्य स्तरीय पर फाइनल जरूर जीतेगी। एडवोकेट नागेंद्र शेखावत ख्याली ने कहा की सरकार को विजेता खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देनी चाहिए।

इस दौरान मैच रेफरी कौशल्या कुमारी, पवन कुमार, रोहिताश कुमार, अनिल कुमार, रणवीर सिंह राठौड़, निखिल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22