[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं सीईओ जिला परिषद का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं सीईओ जिला परिषद का किया स्वागत

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं स्काउट गाइड ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिले में नवनियुक्त अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कैलाश चंद्र शर्मा को स्काउट अधिकारियों ने सी.ओ. स्काउट महेश कालावत के नेतृत्व में संगठन का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने दोनों अधिकारियों को स्काउट गाइड संगठन द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा माह नवंबर में आयोजित होने वाली स्काउट गाइड रीजनल मिनी जंबूरी के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान सेवानिवृत्त सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, सी. ओ. गाइड सुभिता महला, स्थानीय संघ अलसीसर सचिव रामचंद्र मीणा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार हरिपुरा, वरिष्ठ स्काउटर ताराचंद यादव, स्काउट मास्टर शेर सिंह, कब मास्टर मोहम्मद जाब्बीर ने दोनों ऑफिसर्स से स्काउट गाइड परंपरा के अनुसार स्वागत सत्कार कर शिष्टाचार भेंट की ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22