[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद व कृषक पुरस्कार प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद व कृषक पुरस्कार प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद व कृषक पुरस्कार प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : आत्मा योजना के तहत गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद व कृषक पुरस्कार प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सीकर खण्ड डॉ. हुशियार सिंह ने अतिथियों के रूप शिरकत की। कार्यक्रम में जिले की समस्त पंचायत समिति क्षेत्रों के गांवो के 60 प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वर्ष 2023-24 के 45 कृषकों को कृषक पुरस्कार प्रमाण-पत्र वितरण किये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख ने अपने संबोधन में किसानों को जैविक विधि से खेती करने तथा वर्षा जल संरक्षण करने व लगातार वैज्ञानिको के सम्पर्क में रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा खेती में नवाचार करने की सलाह दी।

अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सीकर खण्ड सीकर ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक अनुदान प्राप्त करने हेतु आहवान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दयानन्द ने कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों व रबी फसलों की उन्नत किस्मों व रबी फसलों में रोग व कीटो की रोकथाम व बीजोपचार की उन्नत तकनीकी के बारे में जानकारी दी
इस दौरान उप निदेशक कृषि एंव पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. विजयपाल कस्वां ने आत्मा योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न योजनओं की जानकारी दी तथा कृषकों की शंकाओं का समाधान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22