[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने किया सुसाइड:शाम को बिना बताए घर से निकला, जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने किया सुसाइड:शाम को बिना बताए घर से निकला, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने किया सुसाइड:शाम को बिना बताए घर से निकला, जांच में जुटी पुलिस

चूरू : चूरू शहर के वार्ड 49 निवासी युवक ने बुधवार शाम डाबला बीहड़ में पेड़ पर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से शव को फंदे से उतरवाकर डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि डाबला के बीहड़ में सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक लटक रहा है। जिस पर तुरंत मौके पर पुलिस टीम को भेजकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। शव को डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया था। शाम का समय होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया था। गुरुवार सुबह वार्ड 49 निवासी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई ओम प्रकाश प्रजापत (40) बुधवार शाम घर में काम कर रहा था। तभी अचानक वह घर से निकल गया। परिवार के सदस्यों को बिना बताए ही वह घर से निकला था। इसके बाद सूचना मिली कि ओम प्रकाश ने डाबला बीहड़ में फांसी लगा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22