[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

झुंझुनूं : जिले के आईटीआई प्रशिक्षुओं ने तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने को लेकर बुधवार को प्रदर्शन कर कलेक्टर व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि आईटीआई विद्यार्थी हर साल छात्रवृति के लिए आवेदन कर रहे है। लेकिन पिछले 3 वर्ष से उनको छात्रवृति की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

छात्रवृति पोर्टल पर आवेदन के बाद हर साल मार्च तक संस्थानों को पोर्टल पर पंजीकृत नहीं करते और उसके बाद बिना ठोस कारण के आवेदन को रिजेक्ट किया जा रहा है। जिसकी वजह से आईटीआई प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है। प्रशिक्षुओं ने बताया कि वे गरीब परिवार से होने के कारण फर्स्ट इयर की फीस की व्यवस्था करते है और उसके बाद छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। विद्यार्थियों ने बताया कि 2022 से छात्रवृति के आवेदन अटके हुए है। ज्ञापन देने वालों में विक्रम, करण, सचिन, अंकित समेत अन्य शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22