[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CST ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा स्मैक तस्कर:स्मैक मणिपाल युनिवर्सिटी बगरू और भांकरोटा क्षेत्र में स्थित कॉलेजों के आस-पास सप्लाई करना बताया,सरगना की तलाश में दबिश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CST ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा स्मैक तस्कर:स्मैक मणिपाल युनिवर्सिटी बगरू और भांकरोटा क्षेत्र में स्थित कॉलेजों के आस-पास सप्लाई करना बताया,सरगना की तलाश में दबिश जारी

CST ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा स्मैक तस्कर:स्मैक मणिपाल युनिवर्सिटी बगरू और भांकरोटा क्षेत्र में स्थित कॉलेजों के आस-पास सप्लाई करना बताया,सरगना की तलाश में दबिश जारी

जयपुर : जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने कॉलेजों के छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाले एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपी बगरू स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी के बच्चों को स्मैक सप्लाई किया करता था। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी करण सिंधी ने अपने नेटवर्क को लेकर कई जानकारी पुलिस को दी हैं। जयपुर पुलिस करण को जयपुर में संरक्षण देने वाले पर कार्रवाई का प्लान बना रही हैं। आरोपी से हुई प्रारम्भिक पूछताछ में पुलिस के हाथ कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सीएसटी ने ऑपरेशन (AAG) व ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत पुलिस थाना भांकरोटा में कार्यवाही। थाना भांकरोटा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर एवं अवैध हथियार रखने वाला आरोपित करण सिन्धी को गिरफ्तार ।किया हैं। आरोपित के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 209 ग्राम 90 मिलीग्राम, अवैध हथियार 1 पिस्टल, बिक्री राशि 52,600 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त 1 लग्जरी कार बरामद की हैं ।आरोपी ने अवैध मादक पदार्थ अकलेरा झालावाड़ से लाना बताया। अवैध मादक पदार्थ स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत 10 लाख रुपए बताई गई हैं। इस पूरे ऑपरेशन में सीएसटी के कांस्टेबल भंवर लाल वर रामदयाल की अहम भूमिका रही हैं।

पुलिस पूछताछ में कई जानकारी आई सामने

गिरफ्तार आरोपी करण सिन्धी पुत्र बलदेव कुमार मूलतः मजदुर नगर पुलिस थाना सदर का रहने वाला हैं। जो किराये के मकान गणेश मन्दिर की गली भांकरोटा जयपुर में रहता हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अवैध मादक पदार्थ स्मैक अकलेरा झालावाड़ से लेकर आता हैं। अवैध हथियार के संबंध में बताया कि पिस्टल उस के पास काफी समय पहले से है, उस के काफी दुश्मन है उनसे बचने के लिये यह पिस्टल हमेशा साथ में रखता हैं। आरोपित अवैध मादक पदार्थ स्मैक मणिपाल युनिवर्सिटी बगरु एवं भांकरोटा क्षेत्र में स्थित कॉलेजों के आस-पास सप्लाई करता हैं। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं अवैध हथियार के सप्लायर एवं खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पुलिस थाना बिन्दायका जयपुर पश्चिम में पूछताछ जारी हैं। आरोपी को जयपुर में कई प्रोपर्टी कारोबारियों से संरक्षण प्राप्त हैं जिस के कारण वह यहां पर नशे का काम कर रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22