[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेल के सर्च अभियान मिले मोबाइल और सिम:कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेल के सर्च अभियान मिले मोबाइल और सिम:कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

जेल के सर्च अभियान मिले मोबाइल और सिम:कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

चूरू : चूरू जिला जेल में नौ अगस्त को एसपी जय यादव की अगुवाई में चले सर्च अभियान के दौरान बंदियों के पास मोबाइल व सिम मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जेल में मिली सिम मध्य प्रदेश के गोविन्दपुर निवासी नवनीत राठौर के नाम दर्ज थी। आरोपी नवनीत धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल में बंद था। इस समय उसकी सिम का जेल में उपयोग हुआ था। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को राघा बड़ी के नवीन उर्फ कालू और बेवड़ के अनिल शर्मा के पास जेल में सिम व मोबाइल मिला था। इनके खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था।

मामले में अनुसंधान करते हुए सिम का पता लगा तो वह मध्य प्रदेश के गोविन्दपुर निवासी नवनीत राठौर की निकली। इसलिए नवनीत को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेष कर जेल भिजवा दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77