[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला सुरक्षा सखियों ने थानाधिकारी को सौपा ज्ञापन : हर माह मानदेय की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला सुरक्षा सखियों ने थानाधिकारी को सौपा ज्ञापन : हर माह मानदेय की मांग की

महिला सुरक्षा सखियों ने थानाधिकारी को सौपा ज्ञापन : हर माह मानदेय की मांग की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : महिला सुरक्षा सखियों ने मुख्यमंत्री के नाम मेहाडा थानाधिकारी सरदार मल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। तथा सुरक्षा सखियों को योजना का लाभ और हर महीने नियमित रूप से वेतन देने की मांग की। सुरक्षा सखी कमलेश बसई ने बताया कि सुरक्षा सखी एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कार्य करना है। इस योजना के तहत महिला सुरक्षा सखियों को मानदेय नहीं मिलता है। तथा मीटिंग में आने जाने का भी कोई किराया नहीं दिया जाता। अपनी जेब से पैसे खर्च करके ही बैठकों में भाग लेती हैं। सुरक्षा सखियां बिना किसी मानदेय के महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। सुरक्षा सखी योजना के तहत कार्यरत सखियों को आजीविका के लिए मानदेय दिया जाए।

इस दौरान मनोज शर्मा, कमलेश बसई, संजू यादव, नीलम मेहाडा, मधु, सुनीता, अनिता, नवीन बसई, सुमित्रा, संतोष, अनुज, ज्योति – जमालपुर, अंजू किशनपुरा, शर्मिला, रेनू, मनीषा, रिंकू, अंजू कुमारी योगी, शर्मिला योगी आदि सुरक्षा सखी मोजूद थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77