[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा के दौरे के बाद शुरू हुआ दोरासर स्थित शौर्य उद्यान, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा के दौरे के बाद शुरू हुआ दोरासर स्थित शौर्य उद्यान, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले में जिला मुख्यालय के समीप दोरासर स्थित शौर्य उद्यान गत सप्ताह से शुरू हो गया है। छात्र-छात्राओं में इसके लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद शौर्य उद्यान का निरीक्षण कर इसे शुरू करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम हवाई सिंह यादव ने बताया कि शौर्य उद्यान में वीर शहीदों की गाथाओं की झांकी एवं पैनोरमा के प्रति छात्र छात्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की पहल पर नई पीढ़ी को वीर शहीदों के योगदान से रूबरू करवाने के लिए यह शौर्य उद्यान निर्मित किया गया था। लखावत ने भी कुछ समय पूर्व यहां निरीक्षण कर जायजा लिया था।

बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोरासर के विद्यार्थियों ने विद्यालय शिक्षकों के नेतृत्व में शौर्य उद्यान झुंझुनूं का भ्रमण किया तथा शौर्य उद्यान में स्थापित प्रतिमाओं शिलालेखों व विभिन्न वीर गाथाओं के माध्यम से अमर शहीदों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के पश्चात विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। शौर्य उद्यान भ्रमण के पश्चात सभी विद्यार्थी प्रफुल्लित नजर आए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22