[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया याद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया याद

झुंझुनूं : एकात्मक के मानववाद दृष्टा, राष्ट्रीय एकता के पुरोधा, अंतोदय योजना के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पूर्व संरपच गिरधारी लाल स्वामी की अध्यक्षता स्वामी श्री राम कृष्ण विवेकानंद सेवा संस्थान लालपुर गांव में एक विशेष श्रध्दाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत माता के सच्चे सपूत के रूप में याद किया ।

बसावतिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे । एक गंभीर दार्शनिक एक गहन चिंतक होने के साथ साथ वह एक समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में शुचिता के उच्चतम आयाम स्थापित किए । उनके अनुसार अनेकता में एकता और विभिन्न रूपो में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है । इस अवसर पर श्याम सुंदर शर्मा, तेज़ प्रकाश वर्मा, राजेश जांगिड़, महावीर सोनीं, रोशन लाल सोहु, शीशराम कुमावत, मुकेश जांगिड़, दिपांशु स्वामी, संजय स्वामी आदि उपस्थित थे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22